आज हमारे विद्यालय में हिंदी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर हिंदी गीत से हुआ। इसके बाद कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कविता-पाठ प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था। हिंदी दिवस का यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।













