हिंदी दिवस – हिंदी सप्ताह विशेष
हमारे विद्यालय में हिंदी सप्ताह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कक्षा १ और २ के नन्हें-मुन्नों ने विभिन्न वस्तुएँ लाकर हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत किए और मधुर कविता-पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा ३, ४ और ५ के विद्यार्थियों ने Bombay Sweet Shop का शैक्षणिक भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विविध प्रकार की मिठाइयों के बारे में जाना और हिंदी में वार्तालाप करने का प्रयास किया।
बच्चों ने बड़े उत्साह से कहा –
Bombay sweet shop में आया हमें बहुत मज़ा
खाई हमने मिठाइयाँ बार बार
नमकीन का तो स्वाद ही निराला
देखते ही मुँह में पानी भर आया।
Chocolate bark की तो बात ही क्या करें
मीठा, तीखा और खट्टा सब था यहाँ
की खूब मस्ती और पूरा लुत्फ़ उठाया।

यह अनुभव बच्चों के लिए न केवल स्वादिष्ट बल्कि शिक्षाप्रद भी रहा।


